Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /var/www/html/live/searchResponsive.php on line 43
Warning: include(./views/auth.php): failed to open stream: Permission denied in /var/www/html/live/loginRightSlider.php on line 18
Warning: include(): Failed opening './views/auth.php' for inclusion (include_path='.:/usr/share/php') in /var/www/html/live/loginRightSlider.php on line 18
भारत का मैनचेस्टर नाम से भारत के तीन शहर प्रसिद्ध है पहला पूरे भारत का मैनचेस्टर गुजरात राज्य के शहर अहमदाबाद को कहा जाता है। दूसरा उत्तरी भारत का मैनचेस्टर उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर शहर को कहा जाता है तथा दक्षिण भारत का मैनचेस्टर तमिलनाडु के कोयम्बटूर को कहा जाता है। भारत का मूल मैनचेस्टर अहमदाबाद ऐसे राज्य में स्थित है जो समुंद्र के किनारे पर बसा हुआ है जो कि व्यापार के लिहाज से सर्वोच्च स्थान है। गुजरात अरब सागर के किनारे पर बसा हुआ है। लेकिन क्या आपको पता है कि मैनचेस्टर का अर्थ आखिर होता क्या है।मैनचेस्टर को बहुत से लोगों द्वारा ऐसा क्षेत्र माना जाता है जहां पर नौकरियों की भरमार हो हालांकि यह सही है क्योंकि यह शब्द औधोगिक क्षेत्र से जुड़ा है परंतु पूर्णता सही नहीं है क्योंकि मानचेस्टर कोई शब्द नहीं बल्कि एक शहर का नाम है।मानचेस्टर नाम का शहर इंग्लैंड में बसा हुआ है और कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है यह यूरोप में कपड़ा क्षेत्र (टेक्सटाइल इंडस्ट्री) का गढ़ है इस नाम की भारत से जुड़ने की कहानी उस समय से शुरू होती है जब भारत में ब्रिटिश राज हुआ करता था।दरअसल ब्रिटिश राज के समय भारत में स्वदेशी कपड़ा बिका करता था इस कारण भारत में अधिकतर उद्योग हाथ से बुने हुए कपड़ों के होते थे तथा कपड़ा व्यापारी यही कपड़ा देश में बेचकर अपने उद्योग चलाते थे। परन्तु ब्रिटिश कंपनियों ने अपना उद्योग बढ़ाने के लिए अपनी सरकार की मदद से यूरोप का कपड़ा भारत में फैलाना शुरू कर दिया यह कपड़ा मैनचेस्टर से लाया जाता था तथा भारतीय स्वदेशी कपड़ों की अपेक्षा सस्ता था।इसके सस्ते होने का कारण था इसका मशीनों द्वारा बना होना जिसमें कम मजदूर खर्च आता था। भारत में कपड़े हाथों द्वारा बनाए जाते थे इस कारण बनाने वाले मजदूरों की अधिक सँख्या के कारण खर्च अधिक आता था। ब्रिटिश सरकार का मैनचेस्टर से लाया गया कपड़ा धीरे-धीरे बाजार में प्रचलित होना शुरू हो गया जबकि भारतीय व्यापारी भारत में बने कपड़े का मूल्य नहीं घटा सकते थे फलस्वरुप भारतीय बाजार में स्वदेशी कपड़े का व्यापार सिकुड़ने लगा था।तत्प्श्चात गुजरात के अहमदाबाद में एक कपड़ा उद्योग शुरू किया गया इसकी शुरुआत की तारीख थी 30 मई 1861 इसमें आधुनिक मशीन लगाई गई जिससे अब कपड़ा मशीनों में बनाया जाने लगा। वर्ष 1947 में अंग्रेजों के जाने के समय तक अहमदाबाद कपड़ों के उद्योग में अग्रणी हो चुका था तथा भारत के लोगों में जो मैनचेस्टर नाम प्रचलित था उस नाम से अब अहमदाबाद को पुकारा जाने लगा।इस प्रकार कपड़े उद्योग में अग्रणी होने के कारण ही अहमदाबाद को भारत का मैनचेस्टर कहा जाने लगा। धीरे-धीरे यह नाम कानपुर और कोयंबतूर को भी मिल गया तथा उत्तरी और दक्षिणी भारत में दो शहरों को मानचेस्टर नाम से जाना जाने लगा। इसके अतिरिक्त भीलवाड़ा राजस्थान का मैनचेस्टर बना तथा वैश्विक स्तर पर ओसाका जापान का मैनचेस्टर बना।गुजरात राज्य अहमदाबाद के सहयोग से प्रत्येक वर्ष 1 करोड़ 10 लाख टन कपड़े का उत्पादन करता है जो कि भारत के किसी भी राज्य की अपेक्षा सर्वाधिक है। गुजरात में आधुनिक कपड़ा उद्योग का इतिहास 150 साल पुराना है रणछोड़लाल छोटालाल को भारत में कपड़ा उद्योग का जनक माना जाता है क्योंकि अहमदाबाद में पहली आधुनिक कपड़ा मिल इन्होंने ही शुरू की थी।